ताज़ा खबरें

झारखण्ड: लंबी कवायद के बाद चंपई सोरेन भाजपा में होंगे शामिल, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद बनी बात

झारखण्ड: लंबी कवायद के बाद चंपई सोरेन भाजपा में होंगे शामिल, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद बनी बात

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर झारखण्ड में लंबे समय से चल रही है राजनीतिक उठा-पटक पर विराम लग गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक चंपई सोरेन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होंने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीते कई दिनों से खुलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि चंपई सोरेन ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गौरतलब है कि चंपई सोरेन आज यानी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पिछले मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा थी। अपनी पिछली दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही नया विकल्प भी तलाशने की बात कही थी। बाद में ये चर्चाएं भी हुईं कि वे नई पार्टी भी बना सकते हैं।

हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम बनाया गया। झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से विधायक दल का नेता चुने गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फिर हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बने। इसके कुछ ही दिनों बाद चंपई ने खुलकर नाराजगी जाहिर की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button