झारखण्ड: सियासी हलचल के बीच पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘निजी काम से आए दिल्ली’

झारखण्ड: सियासी हलचल के बीच पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘निजी काम से आए दिल्ली’
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले यहां बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। यहाँ जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने छह विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचें। चंपई सोरेन और बीजेपी की बातचीत चल रही है। हालांकि इन अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं…अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है…” उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब वह जहां हैं वहीं हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं।
#WATCH दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं…अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है…” pic.twitter.com/cHAmUaU9zU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
बता दें कि इन सभी विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, JMM के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं।
गौरतलब है कि चंपाई सोरेन ने अपने नाम के साथ सिर्फ झारखंड का पूर्व मुख्यमंत्री लिख लिया है। ‘एक्स’ पर अब उनके बायो में झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिक्र नहीं है। तस्वीर में भी झामुमो का जिक्र नहीं है. उनके बैकग्राउंड पोस्टर पर सिर्फ झारखंड का पूर्व मुख्यमंत्री।
बता दें कि 31 जनवरी को जब हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था तो उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और कमान चंपई सोरेन को सौंपी गई थी लेकिन जून में जब हेमंत जमानत पर बाहर आए तो फिर सत्ता की कमान हेमंत ने अपने हाथ में ले ली. माना जा रहा है कि चंपई सोरेन इस फैसले से खुश नहीं हैं. उसके बाद से ही उनके जेएमएम का साथ छोड़ने की अटकलें चल रही हैं।
जेएमएम के नेताओं के संपर्क होने की बात पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि बीजेपी से किसी नेता ने संपर्क नहीं किया है और चंपई सोरेन वरिष्ठ राजनेता हैं। उनके बारे में कोई बयान नहीं देना चाहता।





