ताज़ा खबरें

झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन व अरविन्द केजरीवाल ने की सयुंक्त प्रेस वार्ता

झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन व अरविन्द केजरीवाल ने की सयुंक्त प्रेस वार्ता

झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी संग मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा किया। यहाँ सबसे पहले हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, बाद में उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में चुनाव के बाद INDIA गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। यह प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हो रही है। मैं इसी सिलसिले में दिल्ली का दौरा कर रहा हूं। हमने INDIA गठबंधन के नेताओं को (शपथ ग्रहण समारोह में) आमंत्रित किया है। हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी बैठकों पर झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ” यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मैं यहां राजनीतिक गतिविधियों के सिलसिले में आया हूं। मेरे राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। हमने उनसे वहां आने का आग्रह किया है।”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को (झारखंड में)एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने जिस तरह से चुनाव लड़ा…वो हम सबके लिए प्रेरणादायक है…परसों(28 नवंबर को) उनका शपथ ग्रहण समारोह है और हम सब उसमें जाएंगे…”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button