ताज़ा खबरेंराजनीति

झारखंड शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

शनिवार की सुबह झारखंड सरकार के लिए अच्छी नहीं रही क्योंकि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात निधन हो गया. सोरेन ने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली.

 

दरअसल, बीते 2 अगस्त को अपने घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास में ब्रेन हेमरेज के कारण बाथरूम में गिरने से मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें तत्काल आनन फानन में एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

 

सबसे पहले रामदास सोरेन (62) के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने रात को करीब 10:46 बजे अपने पिता के सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ से झारखंड के शिक्षा मंत्री के के निधन की सूचना दी. सोमेश सोरेन ने लिखा, ‘अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे.’

 

रामदास सोरेन 2 अगस्त को जमशेदपुर के अपने आवास में बाथरूम में गिर गये थे. उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आयीं थीं. टाटा मोटर्स के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के इद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

 

एक महीने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दूसरे बड़े नेता का निधन हुआ है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गये. 15 अगस्त को उनका दशकर्म था. गुरुजी का दशकर्म समाप्त होने के बाद देर रात रामदास सोरेन का भी निधन हो गया. गुरुजी का निधन सर गंगा राम अस्पताल में हुआ था. 5 अगस्त 2025 को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में उनके पैतृक गांव नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया था.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button