झारखंड हाईकोर्ट से ख़ारिज हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिक, धोखाधड़ी का है आरोप
झारखंड हाईकोर्ट से ख़ारिज हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिक, धोखाधड़ी का है आरोप
हिंदी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस अमिषा पटेल की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में गुरुवार को अमीषा पटेल की याचिका पर सुनवाई हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को धोखाधड़ी मामले में किसी तरह की राहत देने से इन्कार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी।
अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में निचली अदालत ने समन जारी किया है। इसको अभिनेत्री अमीषा पटेल की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए दाखिल शिकायतवाद को निरस्त करने की मांग की गयी थी। बता दें यह मामला वर्ष 2017 का है।
यह है पूरा मामला
अमीषा पटेल के खिलाफ रांची जिले के हरमू के निवासी अजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अजय कुमार सिंह को अमीषा पटेल ने फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर दिया था। मोवी ‘देसी मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह ने एक्ट्रेस अमीषा को 2.50 करोड़ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। फिल्म न बनने पर अजय ने पैसे की मांग की तो अभिनेत्री अमीषा ने उन्हें चेक दिया, जो बाउंस हो गया था। इसके बाद मामला झारखंड हाई कोर्ट पहुंचा।





