ताज़ा खबरें

सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड, सोरेन के करीबी है पंकज मिश्रा

सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड, सोरेन के करीबी है पंकज मिश्रा

 

आज यानी शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर रेड मारी है। यह छापेमारी झारखंड में हुए कथित टेंडर घोटाला मामले को लेकर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह 5 बजे से ही झारखंड में पंकज मिश्रा के 18 ठिकानों छापेमारी कर रही है।

पंकज मिश्रा के करीब 18 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही ईडी ने रेड करनी शुरू कर दी है. झारखंड टेंडर घोटाला से जुड़े मामले पर यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी की छापेमारी जारी है।

इसके अलावा साहिबगंज जिले के बरहड़वा और पतना में दो पत्थर कारोबारी कृष्णा साह और भगवान भगत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां भी सीआरपीएफ तैनात है। राजमहल में पत्थर कारोबारी सोनू सिंह के यहां भी ईडी की छापेमारी जारी है। अब तक की सूचना के अनुसार साहिबगंज जिले में कुल 6 जगहों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button