भारत

PM modi के गले लगकर फूट-फूट कर रोए झारखंड सीएम हेमंत सोरेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। शिबू सोरेन का निधन आज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया। पीएम मोदी ने अस्पताल में शिबू सोरेन के परिवार से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं श्री शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने सर गंगा राम अस्पताल गया। मैंने उनके परिवार से मुलाकात की। मेरी संवेदनाएं हेमंत जी, कल्पना जी और श्री शिबू सोरेन जी के सभी प्रशंसकों के साथ हैं।”


शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति का एक बड़ा नाम थे और आदिवासी समुदाय में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button