ताज़ा खबरेंराजनीति

झारखंड विधानसभा चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग की घोषणा, BJP 68 और AJSU 10 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

देश में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने बीते दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. वहीं आज झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर डील तय हो गई है. सीट बंटवारों के तहत झारखंड की 81 में से 68 सीटें बीजेपी के पाले में आई हैं.

  • BJP- 68
  • AJSU- 10
  • JDU- 2
  • LJP- 1

गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाना है. आयोग ने चुनाव की तारीखों का कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था. आयोग के ऐलान के हिसाब से झारखंड में पहले चरण के तहत 13 नवंबर को चुनाव होंगे वहीं दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. बताते चलें कि 25 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 28 अक्टूबर को पर्चों की जांच की जाएगी, जबकि 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी, वहीं 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

 

झारखंड में एनडीए की सीट शेयरिंग के बाद प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं हैं.

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में NDA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर कहा, “चुनाव NDA के हिसाब से लड़ना था. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में झारखंड में NDA की सरकार बननी है. गठबंधन जरूरी था. आज गठबंधन का स्वरूप सबके सामने आ चुका है.”

झारखंड में NDA सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “परफेक्ट सीट शेयरिंग है, हम जीत रहे हैं, NDA सरकार बन रही है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button