ताज़ा खबरें

झारखण्ड में हुआ विभागों का बंटवारा, इन मंत्रियों को मिला यह मंत्रालय

झारखण्ड में हुआ विभागों का बंटवारा, इन मंत्रियों को मिला यह मंत्रालय

झारखंड के नई सरकार में बने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवंटित विभागों की लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। बाकी मंत्रियों को भी अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत सोरेन ने कार्मिक, गृह, पथ निर्माण और भवन निर्माण जैसे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं।

इन नेतों को मिली कैबिनेट में जगह-

  1. दीपक बिरुवा को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग।
  2. चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
  3. संजय प्रसाद यादव को श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग।
  4. रामदास सोरेन को स्कूली अच्छा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग।
  5. इरफान अंसारी को स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
  6. हफीजुल हसन को जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
  7. दीपिका पांडेय सिंह को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग।
  8. योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग।
  9. सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग।
  10. शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग।
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button