पर्थ पर बोला जायलवाल और केएल राहुल का बल्ला, भारत ने हासिल की 218 रनों की बढ़त

पर्थ पर चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और जयसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिती में लाकर खड़ा कर दिया वहीं ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया. दोनों ने अपनी पारी में टीम को 200 से अधिक रनों की बढ़त दिलाने में मदद की.
दूसरे दिन के खेल में जयसवाल ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली वहीं उनका साथ देने उतरे केएल राहुल ने भी नाबाद 62 रनों को योगदान दिया.
दूसरी पारी में केएल राहुल और जयसवाल ने धैर्य और स्वभाव को मिश्रण दिखाते हुए कठिन परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाया. दोनों ही बल्लेबाजों के कंगारुओं की धारदार गेंदबाजी को इतना आसान बना दिया और रनों की झड़ी लगा दी. इससे पहले भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ढेर करते हुए इस मुकाबले में 46 रनों की अहम बढ़त बना ली.
बता दें कि 104 रनों का यह स्कोर टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में सबसे कम और कुल मिलाकर चौथा सबसे कम स्कोर है. इससे पहले पहली पारी में सबसे कम स्कोर 107 रन था, जो 1947 में सिडनी में था. यह 2000 के बाद से घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे कम स्कोर था. 2016 में होबार्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिसाफ ऑस्ट्रेलिया का 85 रन अभी भी 21वीं सदी में घरेलू मैदान पर बल्ले से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है.
पहली पारी में भारतीय कप्तान बुमराह ने 18 ओवर फेंके और 1.67 की इकॉनामी रेट से 30 रन देकर पांच विकेट झटके. SENA देशों में 27 टेस्ट मैचों में, बुमराह ने 22.55 के औसत से 118 विकेट लिए हैं, जिसमें 6/33 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 30 वर्षीय खिलाड़ी ने नाथन, उस्मान ख्वाजा, स्मिथ, एलेक्स कैरी और उनके पैट कमिंस के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए.





