जम्मू कश्मीर: वैन में मृत मिले दो पुलिस कर्मियों के शव, गोली लगने से मौत हुई मौत

जम्मू कश्मीर: वैन में मृत मिले दो पुलिस कर्मियों के शव, गोली लगने से मौत हुई मौत
जम्मू कश्मीर के उधमपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह उधमपुर में एक पुलिस वाहन के अंदर दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल अवस्था में मृत पाए गए।
#WATCH | J&K: SSP Udhampur Amod Nagpure says, “The incident happened at 6.30 am. They were going from Sopore towards the training centre in Talwara. Police officers have reached the spot. As per the initial investigation, it has been proven that AK-47 rifle was used in the… https://t.co/Tynt5gjWQo pic.twitter.com/YEpwEG0ZYT
— ANI (@ANI) December 8, 2024
एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, “घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।”
शवों को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया जाएगा। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है।





