ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: पिछले 24 घंटों के अंदर सुरक्षाबलों पर दूसरी बार हुआ हमला

जम्मू कश्मीर: पिछले 24 घंटों के अंदर सुरक्षाबलों पर दूसरी बार हुआ हमला

 

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों ने 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरी बार आतंकी हमला किया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में आतंकवादियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों पर यह हमला किया। जानकारी के मुताबिक इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने यहां अल्पसंख्यक गार्ड को निशाना बनाने का प्रयास किया। जानकारी दी गयी कि जब गार्ड पर हमला किया तो वह काफी दूर था। आतंकवादियों का निशाना चूक गया। इस हमले के तुरंत बाद ही हमलावर आतंकी वहां से फरार हो गए। इसी बीच गोलीबारी की आवाज सुन एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल घटनास्थल पर पहुंच गया और उन्होंने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

बता दें कि इससे पहले गत सोमवार को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दो निहत्थे पुलिसकर्मियों पर पीछे से हमला किया। इसमें हेड कांस्टेबल बलिदान और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया परंतु आतंकियों का कोई अतापता नहीं लग पाया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button