ताज़ा खबरें
जम्मू में मिला IED बम, आतंकियों की साजिश नाकाम
जम्मू में मिला IED बम, आतंकियों की साजिश नाकाम
जम्मू के सिदड़ा में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर संदिग्ध आईईडी बरामद की गयी है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने यातायात पर रोक लगा दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस के बम निरोधक टीम ने आईईडी बम को नष्ट कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद कर बड़ा हादसा टाल दिया। हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। जिसे समय रहते पुलिस ने नष्ट कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से दो दिन पहले 22 अप्रैल को जम्मू के सुंजवां में आतंकी हमला हुआ था। इसमें सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था। इससे पहले आतंकियों के हमले में सीआईएसएफ का एक एएसआई एसपी पटेल शहीद हो गया था, जबकि सीआईएसएफ व पुलिस के 10 जवान घायल हो गए।





