ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: BJP ने वापस ली 44 उम्मीदवारों की सूची, फिर से नई लिस्ट होगी जारी

जम्मू कश्मीर: BJP ने वापस ली 44 उम्मीदवारों की सूची, फिर से नई लिस्ट होगी जारी

 

जम्मू कश्मीर में आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने पहले 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी लेकिन महज दो घंटे बाद ही भाजपा ने यह सूची वापस ले ली। भाजपा ने सुबह 10 बजे 44 नामों की सूची जारी की थी। करीब 12 बजे पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल X से अपनी लिस्ट डिलीट कर दी। इसके फौरन बाद न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी कि पार्टी कुछ बदलाव के बाद नई लिस्ट जारी करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 44 उम्मीदवारों की पिछली सूची टाइपोग्राफिकल एरर के कारण रद्द की गई है। नई सूची जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि बीजेपी ने अपनी लिस्ट में तीनों चरणों के मतदान वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे। पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण के लिए वोटिंग 18 सितंबर को 24 सीटों पर होगी। पहले फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर पर बीजेपी की पहली लिस्ट आ सकती है। दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर को है, उस दिन 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग एक अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। बता दें कि जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद, यानी 10 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधानसभा चुनाव होने वाला है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब यह राज्य केंद्र शासित प्रदेश नहीं था। उस चुनाव में पीडीपी ने 28 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटें, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं। बाद में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button