भारत

जम्मू और कश्मीर: भारतीय सेना ने पीर पंजाल रेंज में 8,000 फीट की ऊंचाई पर मनाई दिवाली

भारतीय सेना की रोमियो फोर्स के जवानों ने बुधवार को पीर पंजाल रेंज के पहाड़ी इलाकों में 8,000 फीट की ऊंचाई पर अपने घरों से दूर दिवाली मनाई. जवानों ने रोशनी का त्योहार मनाते हुए भजन गाए, मिठाइयां बांटीं और फुलझड़ियां जलाईं.

तस्वीरों देखा जा सकता है कि एक जवान आरती कर रहा है वहीं दूसरे को लड्डू बांटते हुए देखा जा सकता है.

देश की सेवा में अपने गृहनगर से दूर, सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी दिवाली मनाई. उन्होंने दिवाली पूजा आयोजित की, नृत्य किया, गाने गाए और त्योहार को चिह्नित करने के लिए पटाखों का आनंद लिया.

एक जवान ने एएनआई को बताया, ‘हम अपने दूसरे परिवार- सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं. हम अपने परिवारों से बहुत दूर हैं.” उन्होंने कहा, ”मैं अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि वे किसी भी बात की चिंता न करें. भारतीय सेना की ओर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएँ. हम यहां खड़े हैं, सीमा की रखवाली कर रहे हैं.”

 

सेना के एक अन्य जवान ने देश को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘हम अपने लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम एलओसी पर मजबूती से खड़े हैं. अपने परिवार के साथ त्योहार मनाएं.’ उन्होंने आगे कहा,  सेना हमारा घर है, हम यहां दस महीने बिताते हैं और बाकी दो महीने के लिए छुट्टी लेते हैं. हम बाकी सैनिकों के साथ अपने परिवार की तरह घुलते-मिलते हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button