भारत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान शुरू

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 40 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं. इस चरण में 415 उम्मीदवार मैदान में हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीसरे और आखिरी चरण के मतदान आज यानि 1 अक्टूबर को हो रहे हैं. जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों तथा घाटी के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है.

 

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान हुए. वहीं अंतिम चरण में शेष 40 सीटों के लिए मतदान जारी है. चुनावा परिणाम आठ अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे.

 

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए मतदाताओं के लिए 5,030 मतदान केंद्र बनाए हैं. कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए भी विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 11 जम्मू में 4 दिल्ली में और 1 उधमपुर जिले में है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button