मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस ने माये मस्क के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने ईस्टर संडे के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। इस खास मौके पर उनके साथ एलन मस्क की मां माये मस्क भी मौजूद थीं। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जैकलीन ने सुनहरे सूट में सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था, वहीं माये मस्क पीले रंग के प्रिंटेड सूट में नजर आईं। दोनों पूरी श्रद्धा के साथ मंदिर में दर्शन करती दिखीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


माये मस्क इन दिनों भारत में हैं। वह अपनी बेस्टसेलिंग किताब A Woman Makes A Plan के हिंदी संस्करण के लॉन्च के लिए भारत आई हैं। मंदिर दर्शन के बाद जैकलीन ने कहा, “माये के साथ मंदिर जाकर आशीर्वाद लेना बहुत सुंदर अनुभव रहा। उनकी किताब महिलाओं की हिम्मत और आत्मबल का प्रतीक है। इससे मुझे यह सीख मिली कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और इसे कभी अपने सपनों की राह में नहीं आने देना चाहिए।”

यह जैकलीन की मां किम फर्नांडिस के निधन के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। किम को 24 मार्च को स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती कराया गया था और 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया। इससे पहले 2022 में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी।

वहीं, माये मस्क ने मुंबई में ही अपना 77वां जन्मदिन भी मनाया। उन्होंने एक प्राइवेट पार्टी रखी जिसमें करीब 40-50 लोग शामिल हुए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में फतेह फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह अजय देवगन की रेड 2 में एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी। साथ ही वह वेलकम टू द जंगल और हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button