विदेश

इजरायल का लेबनान पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला चीफ के मरने की खबर!

इजरायल ने एक बार फिर लेबनान के सीने पर वार किया है. इस बार इजरायल ने लेबनान की राजधीनी बेरूत पर बड़ा हमला करते हुए आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाया है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक इस बेरूत के दहिह में किए गए इस हमले में 6 इमारतों को निशाना बनाया गया है वहीं इस हमले में हिजबुल्लाह के कई आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल के इस हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भी मारे जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, नसरल्लाह की मौत की पुष्टि ना तो अभी तक इजरायल ने की है और ना ही इसे लेकर लेबनान या हिजबुल्लाह की तरफ से कोई बयान आया है.

 

हिजबुल्लाह मुख्यालय पर हुए इस हमले से कुछ देर पहले ही  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र को बताया था कि लेबनानी के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button