पिछले 48 घंटों में इजराइल ने सीरिया पर किए सैकड़ों हवाई हमले, भारत ने सीरिया में फंसे 75 नागरिकों का किया रेस्क्यू
पिछले 48 घंटों में इजराइल ने सीरिया पर किए सैकड़ों हवाई हमले, भारत ने सीरिया में फंसे 75 नागरिकों का किया रेस्क्यू
सीरिया में तख्तापलट के बाद भी इजरायल सीरिया पर लगातार आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है। पिछले 48 घंटों में इजराइल पर सैकड़ों हवाई हमले कर सीरिया में हमले करते हुए बशर अल असद के समय बने सेना के बुनियादी ढांचों को नष्ट किया है। इस दौरान सीरियाई अधिकारियों ने दावा किया कि बीते 48 घंटों में इजराइल ने सीरिया पर 300 से ज्यादा हमले किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इजरायली सेना देश में अंदर तक घुस गई है। हालांकि इजरायल ने इससे इनकार किया और कहा कि उसके सैनिक बफर जोन में ही हैं।
बता दें कि आतंकी संगठन अल कायदा से निकलने गुट एचटीएस के सीरिया की सत्ता पर कब्जा करने के बाद इजरायल ने पूर्व असद शासन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को बताया है कि ऑपरेशन बशान एरो के तहत ये बमबारी की गई, जो 48 घंटे तक चली। इस दौरान बशर अल असद शासन के समय की तकरीबन 80 फीसदी सैन्य क्षमताओं को तबाह कर दिया गया।
⭕ In 48 hours, the IDF struck most of the strategic weapons stockpiles in Syria to prevent them from falling into the hands of terrorist elements. 𝗛𝗲𝗿𝗲’𝘀 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗿𝗲𝗮𝗸𝗱𝗼𝘄𝗻:
⚓ Naval Operations: Israeli Navy missile ships struck 2 Syrian Navy facilities… pic.twitter.com/6N1fz7BiMF
— Israel Defense Forces (@IDF) December 10, 2024
इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को लिखे एक पत्र में इस सैन्य कार्रवाई को ‘सीमित और अस्थायी’ उपाय बताया है, जो तत्काल सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए है। इजरायल का कहना है कि उसकी दिलचस्पी सीरिया सीमा पर अपने नागरिकों की सुरक्षा है। खासतौर से गोलान हाइट्स की सुरक्षा के लिए हमले किए गए।
भारत सरकार ने 75 नागरिकों को सुरक्षित निकाला
इस बीच सीरिया में जारी उठा-पटक के बीच भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है। बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ तख्तापटल के बाद भारत ने अपने 75 नागरिकों को सुरक्षित वापस निकाल लिया है।
भारत सरकार ने सीरिया में हालिया घटनाक्रम के बाद आज 75 भारतीय नागरिकों को सीरिया से निकाला। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं और उपलब्ध वाणिज्यिक फ्लाइट्स से भारत लौट आएंगे…: MEA
(तस्वीर सोर्स-XP डिवीजन, विदेश मंत्रालय) pic.twitter.com/c9rvaoeR3w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2024





