विदेश

क्या खत्म होने वाली है US-ईरान जंग? EIC सौरभ शुक्ला ने किया बड़ा विश्लेषण

न्यूज़ मोबाइल के EIC सौरभ शुक्ला के अनुसार, व्हाइट हाउस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युद्ध को लेकर बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यह युद्ध 10 दिन में खत्म हो जाएगा। उनका अनुमान है कि यह युद्ध तय समय से पहले ही खत्म हो जाएगा।

सौरभ शुक्ला ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों पक्ष अपनी ताकत दिखा रहे हैं और हमलों की स्थिति भी जारी है। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कुछ कड़े पैनल कठिन समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। इसलिए पूरी तरह से युद्धविराम अभी नहीं हुआ है।

उनका अनुमान है कि आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं और इस युद्ध के समाप्त होने की घोषणा कर सकते हैं। शुक्ला के अनुसार, हर युद्ध में कुछ रणनीतिक लक्ष्य होते हैं और अब तक अमेरिका ने अपने अधिकांश रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button