विदेश

ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान ने इजरायल पर किया हमला; इजरायल में बजे सायरन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन से जारी युद्ध अब समाप्त होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की है. ट्रंप की इस घोषणा के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर लगातार मिसाइल के हमले किए. ईरान के इस हमले में तीन इजरायलियों की मौत हो गई है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि सीजफायर पर सहमति बन गई है, लेकिन ईरान और इजरायल के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है.

 

इजरायली इमरजेंसी सर्विस मैगन डेविड एडोम ने इजरायल पर ईरान के मिसाइल अटैक में मारे गए तीन लोगों की पहचान की है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों में 40 साल की एक महिला और 40 और 20 साल के दो पुरुष शामिल हैं. इसने कहा कि आठ अन्य का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

वहीं दूसरी ओर ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है. ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के बाद इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया, “जैसा कि ईरान ने बार-बार स्पष्ट किया है: इजरायल ने ईरान पर युद्ध शुरू किया है न कि इसके विपरीत. अभी तक, युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई “समझौता” नहीं हुआ है, बशर्ते इजरायली शासन ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले बंद कर दे, उसके बाद हमारा जवाबी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है. हमारे सैन्य अभियानों की समाप्ति पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा.”

इजरायल में बजे सायरन

इजरायल रक्षा बलों (IDF) का कहना है कि ईरान से मिसाइलें छोड़े जाने के बाद इजरायल में सायरन बज रहे हैं. एक बयान में कहा गया है: “थोड़ी देर पहले, IDF ने ईरान से इजरायल राज्य के क्षेत्र की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की. खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं… अलर्ट मिलने पर, जनता को एक संरक्षित स्थान में प्रवेश करने और अगली सूचना तक वहीं रहने का निर्देश दिया जाता है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button