IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल : KKR ने SRH को 8 विकेट से दी मात, IPL 2024 के फाइनल में पहुंची KKR

आईपीएल : KKR ने SRH को 8 विकेट से मात, IPL 2024 के फाइनल में पहुंची KKR

 

आईपीएल 2024 के इस सीजन को अपने 4 क्वालिफायर मिल चुके हैं वहीं आज से क्वालीफायर मुकाबले शुरू हो गए हैं। इस दौरान पहले क्वालीफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हुआ। यहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद  को 8 विकेट से हरा दिया और 2024 के IPL फाइनल में प्रवेश करने का टिकट जीत लिया।

 

आज यानी मंगलवार, 21 मई यानी आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया।

आज का यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से खेला गया। मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने 19.3 ओवर में ऑलआउट होकर 159 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के कप्तान  श्रेयस ने 24 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्के की मदद से नाबाद 58 रन और वेंकटेश अय्यर के 28 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रनों की पारी के दम पर 13.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता।

इसी जीत के साथ अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। वहीं इस हार के बावजूद SRH के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा। SRH की टीम अब 24 मई को होने वाले क्वालीफायर-2 में हिस्सा लेगी। इसमें दूसरी टीम RCB और RR के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम होगी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button