
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 70 मैच 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस सीजन में रायपुर, जयपुर और धर्मशाला जैसे शहरों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें पहले बाहर रखा गया था।
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस बार मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ जैसे शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों का असर लीग के पहले चरण के शेड्यूल पर पड़ा है, जिसके चलते BCCI को वेन्यू तय करने में बदलाव करना पड़ा। वहीं, रायपुर में RCB अपने लीग स्टेज के आखिरी दो मैच खेलेगी, जबकि धर्मशाला पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड रहेगा। राजस्थान रॉयल्स अपने चार घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी और सीजन की शुरुआत गुवाहाटी से करेगी।
टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा, जिसमें 50 मैच 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। इस दौरान 8 डबल हेडर मुकाबले भी होंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। दूसरे चरण की शुरुआत हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच से होगी।
इस शेड्यूल में सभी टीमों के लिए होम और अवे मैच का संतुलन रखा गया है, साथ ही नए शहरों को शामिल कर ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक IPL का रोमांच पहुंचाने की कोशिश की गई है।
IPL 2026 Schedule
28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु – 7:30 PM
29 मार्च – मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई – 7:30 PM
30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी – 7:30 PM
31 मार्च – पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस, न्यू चंडीगढ़ – 7:30 PM
1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ – 7:30 PM
2 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता – 7:30 PM
3 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स, चेन्नई – 7:30 PM
4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली – 3:30 PM
4 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद – 7:30 PM
5 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद – 3:30 PM
5 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु – 7:30 PM
6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स, कोलकाता – 7:30 PM
7 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी – 7:30 PM
8 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस, दिल्ली – 7:30 PM
9 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता – 7:30 PM
10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी – 7:30 PM
11 अप्रैल – पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, न्यू चंडीगढ़ – 3:30 PM
11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई – 7:30 PM
12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस, लखनऊ – 3:30 PM
12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई – 7:30 PM
13 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद – 7:30 PM
14 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई – 7:30 PM
15 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु – 7:30 PM
16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, मुंबई – 7:30 PM
17 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद – 7:30 PM
18 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु – 3:30 PM
18 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद – 7:30 PM
19 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता – 3:30 PM
19 अप्रैल – पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, न्यू चंडीगढ़ – 7:30 PM
20 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद – 7:30 PM
21 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद – 7:30 PM
22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ – 7:30 PM
23 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई – 7:30 PM
24 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु – 7:30 PM
25 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स, दिल्ली – 3:30 PM
25 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर – 7:30 PM
26 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद – 3:30 PM
26 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ – 7:30 PM
27 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली – 7:30 PM
28 अप्रैल – पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, न्यू चंडीगढ़ – 7:30 PM
29 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई – 7:30 PM
30 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद – 7:30 PM
1 मई – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर – 7:30 PM
2 मई – चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, चेन्नई – 7:30 PM
3 मई – सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद – 3:30 PM
3 मई – गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स, अहमदाबाद – 7:30 PM
4 मई – मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई – 7:30 PM
5 मई – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली – 7:30 PM
6 मई – सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स, हैदराबाद – 7:30 PM
7 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ – 7:30 PM
8 मई – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली – 7:30 PM
9 मई – राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस, जयपुर – 7:30 PM
10 मई – चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई – 3:30 PM
10 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस, रायपुर – 7:30 PM
11 मई – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला – 7:30 PM
12 मई – गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद – 7:30 PM
13 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स, रायपुर – 7:30 PM
14 मई – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, धर्मशाला – 7:30 PM
15 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ – 7:30 PM
16 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटंस, कोलकाता – 7:30 PM
17 मई – पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, धर्मशाला – 3:30 PM
17 मई – दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली – 7:30 PM
18 मई – चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई – 7:30 PM
19 मई – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर – 7:30 PM
20 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, कोलकाता – 7:30 PM
21 मई – चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस, चेन्नई – 7:30 PM
22 मई – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हैदराबाद – 7:30 PM
23 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स, लखनऊ – 7:30 PM
24 मई – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, मुंबई – 3:30 PM
24 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता – 7:30 PM





