IPL 2025: 18 साल बाद मिली जीत से विराट भावुक, अनुष्का के लिए बोले दिल छू लेने वाली बात, सेलेब्स ने दी बधाई

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ऐतिहासिक रहा। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के समर्थन के लिए भावनात्मक रूप से उनका आभार जताया।
विराट ने जीत के बाद अनुष्का को कहा शुक्रिया
विराट कोहली ने अपनी विनिंग स्पीच में पत्नी अनुष्का शर्मा के योगदान को खासतौर पर याद किया। उन्होंने कहा कि, “जो कुछ मेरे साथ होता है, उसका असर मेरी लाइफ पार्टनर पर भी पड़ता है। लेकिन अनुष्का हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं और मुझे मोटिवेट करती रहीं। उनकी वजह से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं।”
View this post on Instagram
रणवीर सिंह बोले- ‘यही सबकुछ है’
आरसीबी की जीत पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यही सबकुछ है।” रणवीर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अल्लू अर्जुन ने बेटे के रिएक्शन के साथ दी बधाई
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी आरसीबी को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका बेटा RCB की जीत से बेहद खुश है। अर्जुन ने बेटे की खुशी की एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

अवनीत कौर और साहिबा बाली ने भी मनाया जश्न
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अवनीत कौर ने भी RCB की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने घर पर टीवी पर मैच देखती नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस साहिबा बाली ने भी सोशल मीडिया पर आरसीबी को बधाई दी।

सुनील शेट्टी ने लिखा- ‘फाइनली किस्मत बदली’
अभिनेता सुनील शेट्टी ने विराट और अनुष्का का जीत के बाद गले मिलने का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, “18 साल, अनगिनत रन और पूरा भरोसा। फाइनली किस्मत बदली। विराट कोहली जिन्होंने आईपीएल को एक नया जोश दिया, फाइनली उन्होंने ट्रॉफी उठाई। उन्होंने इसके लिए जी जान एक कर दिया और दिल से खेला।”

विक्की कौशल हुए इमोशनल, विराट को कहा- ‘इस जीत के हकदार’
विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की इमोशनल तस्वीर शेयर की और लिखा, “उस व्यक्ति के लिए जिसने खेल को अपना सबकुछ दिया। ये लंबे वक्त से बाकी था।” इसके अलावा उन्होंने आरसीबी को बधाई देते हुए लिखा, “18 साल बाद, फाइनली चैंपियन।”

अजय देवगन और कार्तिक आर्यन ने भी दी बधाई
अभिनेता अजय देवगन ने भी आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वर्षों से देख रहा हूं और चीयर कर रहा हूं। फाइनली आरसीबी ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली और पूरी टीम को बधाई।”

वहीं कार्तिक आर्यन ने लिखा, “फाइनली जर्सी नंबर 18, 18 सालों बाद। बधाई हो विराट कोहली।”

18 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत ने ना सिर्फ फैंस को, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स को भी जश्न मनाने का मौका दिया। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और विराट-अनुष्का की जोड़ी एक बार फिर सभी के दिलों में बस गई।





