IPL 2024: लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला, जीत की तलाश में उतरेंगी टीमें

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का 11वां मैच आज लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. केएल राहुल अपनी टीम लखनऊ की कमान संभालेंगे तो वहीं, शिखर धवन के हाथ में पंजाब की कप्तानी होगी. आज का यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि केएल राहुल के पास इस मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है.
दरअसल, केएल राहुल इस मुकाबले में 52 रन बनाते ही लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले प्लेयर बन जाएंगे. केएल राहुल के नाम अब तक 25 मैचों में लखनऊ के लिए 948 रन है. यानी 1000 रन बनाने के लिए उन्हें और 52 रन की जरूरत पड़ेगी. राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ रुपए की बड़ी रकम देकर टीम में शामिल किया था.
पंजाब किंग्स की संभावित इलेवन: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल-हक





