IPL 2024: SRH बनाम GT के बीच मुकाबला आज, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लड़ेगी हैदराबाद

IPL 2024: SRH बनाम GT के बीच मुकाबला आज, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लड़ेगी हैदराबाद
आईपीएल 2024 का 66वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि जीटी टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें आज प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होगी।
एसआरएच 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है, आज की जीत उन्हें प्लेऑफ में पहुंचा सकती है। दूसरी ओर 13 में से सिर्फ पांच मैच जीत सकी गुजरात के 11 अंक ही हैं और वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी।
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की आईपीएल में कुल 4 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 3 बार बाजी मारकर जीटी आगे चल रही है, इस दौरान एसआरएच को एक ही जीत मिली है। आज हैदराबाद की नजरें गुजरात के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधारने पर होगी।
हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। इस मैच का प्रसारण जियो सिनेमा में होगा। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, राशिद खान, नूर अहमद, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।





