IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: LSG बनाम DC के बीच मुकाबला, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भेड़ेंगी टीमें

आईपीएल 2024 के 26वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।  मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

एलएसजी की टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 5 मैच खेल लिए हैं और उसमें से केवल एक ही जीत पाई है। इसके साथ ही टीम अंक तालिका में दो अंक लेकर आखिरी पायदान पर है। दोनों टीमों के लिए मैच अहम होने वाला है और जो भी टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगी, बाजी मार जाएगी।

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स 

केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ.

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान.

दिल्ली कैपिटल्स 

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर- जेक फ़्रेज़र मैकगर्क.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button