IPL 2024खेल

IPL 2024 CSK vs RCB: IPL 2024 का पहला मुकाबला आज, CSK और RCB के बीच होगी भिड़ंत

IPL 2024: क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल 2024 का आगाज आज यानि 22 मार्च से हो रहा है. आज का पहला मुकाबला पांच बार की चैम्पियन रह चुकी CSK और विराट की RCB के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला एम एक चिन्नास्वामी स्टेडियम में रात 7:30 बजे खेला जाएगा.

 

आज का मुकाबला बेहद रोमांच भरा होगा दोनों ही टीम अपने आप में परिपक्त हैं. साथ ही दोनों ही टीम मुकाबले की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. IPL में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें 20 मैच में सीएसके को जीत मिली है तो वहीं 10 मैच में आरसीबी की टीम मैच जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है.

 

गौरतलब है कि आईपीएल के आगाज से पहले धोनी (MS Dhoni) ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह ऋतुराज गायवाड़ को कप्तान बनाया गया है. अपने नए कप्तान और धोनी के अनुभव के साथ सीएसके आजके मैच में जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी.

 

सीएसके संभावित XI

रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, महेंद्र सिंह धोनी, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठार्कुर, दीपक चाहर, मुस्ताफिजुर रहमान

आरसीबी संभावित XI

विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, करन शर्मा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button