IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने जीता सीजन का दूसरा मुकाबला, RCB को सात रनों से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के 25वें मैच में टीम ने RCB के खिलाफ अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। MI ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB को सात विकटों से हराया है। इसी के साथ MI अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी नौवें पायदान पर बनी है।

 

MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान बल्लेबाजी करने उतरी RCB ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान में 199 बना लिए। मुंबई को ईशान किशन और रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई।

ईशान किशन ने इस मैच में 202.94 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और पांच छक्के लगाए। वह 69 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हिटमैन 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें विल जैक्स ने 12वें ओवर में रीस टॉप्ली के हाथों कैच कराया।

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अब तक कुल 32 बार आमने सामने आई है। मुंबई ने 32 में से 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। तो वहीं, 14 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत हासिल की है। पिछली जीत के साथ मुंबई का हौसला बुलंद होगा. वहीं आज का मुकाबला होम ग्राउंड पर खेलना है इसलिए यह मैच भी उनके लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या (कप्तान) , रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, रीस टॉपले और मोहम्मद सिराज.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button