IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: दिल्ली बनाम कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला आज, विशाखापट्टनम में भिड़ेंगी टीमें

IPL 2024: दिल्ली बनाम कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला आज, विशाखापट्टनम में भिड़ेंगी टीमें

 

आईपीएल 2024 का 16वं मुकाबला आज यानी बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन में शुरुआती दो मैच हारने के बाद सीएसके को 20 रन से हराकर पहली जीत हासिल की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक दोनों शुरुआती मैचों में जीत का स्वाद चखा। केकेआर ने आरसीबी को अपने पिछले मैच में 7 विकेट से हराया। अब केकेआर की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11


दिल्ली कैपिटल्स: 
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्तजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button