IPL 2024: आज सुपर संडे में खेले जाएंगे दो मुकाबले, दिन में LSG बनाम KKR तो शाम में MI और CSK का होगा आमना-सामना

IPL 2024: आज सुपर संडे में खेले जाएंगे दो मुकाबले, दिन में LSG बनाम KKR तो शाम में MI और CSK का होगा आमना-सामना
आईपीएल 2024 का आज एक और सुपर संडे है। आज रविवार को एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। यहाँ पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। बता दें कि LSG और KKR के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा वहीं MI और CSK के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
LSG बनाम KKR
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच पहला मैच होगा। LSG यहां जीतकर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यहां CSK भी जीतकर नंबर-2 पर पहुंच सकती है। शनिवार को RR के युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप पहुंच गई, उनके 11 विकेट हो गए। ऑरेंज कैप आज भी RCB के विराट कोहली के ही पास है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –
कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नरेन, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
लखनऊ सुपर जायन्ट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर
MI बनाम CSK
14 अप्रैल, रविवार को होने वाले डबल हेडर के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. इंडियन प्रीमियर लीग का 29वां लीग मैच मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा. गौरतलब है कि 17वें सीजन के लीग स्टेज में मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाना वाला ये पहला और आखिरी मैच होगा. हालांक फैंस चाहेंगे कि पांच ट्रॉफी जीतने वाले ये दोनों टीमें टॉप-4 में पहुंचकर नॉकआउट स्टेज में एक बार फिर एक दूसरे का सामना करें।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान





