IPL 2023खेल

IPL 2023: DC और MI के बीच मुकाबला आज, मुंबई इंडियंस पर हार के हैट्रिक का खतरा

IPL 2023 के 16वें मुकाबले में आज यानि 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी. यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा.

 

दरअसल लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी.

बता दें कि दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत हार की हैट्रिक के साथ की है. वहीं मुंबई इंडियन्स इससे पहले अपने दो मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में आज मुंबई हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा. अंक तालिका की बात करें तो इस वक्त दोनों ही टीमें निचले पायदानों पर चल रही हैं. दिल्ली अंक तालिका में सबसे नीचे यानि 10वें पायदान पर है वहीं मुंबई एक कदम ऊपर यानि 9वें पर.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button