IPL 2023ताज़ा खबरें

IPL 2023 : आज का पहला मुक़ाबला पंजाब और बैंगलोर की टीमों के बीच, दोपहर 3.30 बजे से होगा शुरू

IPL 2023 : आज का पहला मुक़ाबला पंजाब और बैंगलोर की टीमों के बीच, दोपहर 3.30 बजे से होगा शुरू

 

आज यानी 20 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 27वां मैच खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं तो दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली का बल्ला चल रहा है।  

इस मुकाबले में आरसीबी की टीम जीत की तरफ लौटना चाहेगी। उसे चेन्नई के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स के हौसले बुलंद हैं। ऐसे मे दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3.30 बजे से शुरू होगा। मैच से आधा घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है।

इस बार आईपीएल की लाइव कमेंट्री हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और भोजपुरी समेत कई और भाषाओं में हो रही है। जियो सिनेमा एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित टीमें 

पंजाब किंग्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम करन ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, विद्युत कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जीतेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व टेड.

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलन, अऩुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानेंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वायने पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, रंजन कुमार, शाहबाज अहमद, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, सोनू यादव, विजय कुमार विशाक, डेविड विली

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button