IPL 2023खेल

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच मुकाबला, अंक तालिका में नंबर 1 और 2 के लिए होगी जंग

RR vs LSG: IPL 2023 का 26वां मुकाबला जयपुर के सवाईमान सिंह स्‍टेडियम में राजस्थान रॉल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

 

आईपीएल 2023 की अंक तालिका में नंबर एक पर आने के लिए आज राजस्थान रॉल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. अंक तालिका की बात करें तो इस साल इस दौड़ में अब की स्थिती में 5 मुकाबलों में 4 जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में पहले स्थान पर है. वहीं लखनऊ 3 जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर है. आज इन दोनों टीमों का छठवां मुकाबला होगा. जहां लखनऊ मुकाबले को जीतकर पहले पायदान पर आने के लिए जोर लगाएगी. साथ ही राजस्थान लगातार मुकाबले को जीतने का सिलसिला जारी रख पहले पायदान पर बनी रहना चाहेगी.

 

बता दें कि आईपीएल में इस बार दस टीमों ने हिस्‍सा लिया है और लीग चरण समाप्‍त होने के बाद टॉप की चार टीमें प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई करेंगी. इसके बाद उन्‍हीं चार टीमों में से कोई एक टीम आईपीएल की चैंपियन बनेगी. इस बीच आज फिर से केएल राहुल की कप्‍तानी वाली एलएसजी और संजू सैमसन की कप्‍तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मैच खेला जाएगा.

 

मैच राजस्‍थान रॉयल्‍स के होम ग्राउंड यानी जयपुर के सवाईमान सिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा. आज का मैच इसलिए भी खास है, क्‍योंकि अंक तालिका में नंबर एक पर जाने के लिए आज का मैच बहुत खास है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button