IPL 2023ताज़ा खबरें

IPL 2023: चेनई और हैदराबाद का बीच होगी टक्कर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2023: चेनई और हैदराबाद का बीच होगी टक्कर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

आईपीएल सत्र 2023 का 29वां मुक़ाबला आज यानी शुक्रवार को चेन्नई के होमग्राउंड एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी को हराया था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। जहां फ्री में यह मुकाबला देखा जा सकता है। यहां 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद लिया जा सकता हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

चेन्नई सुपर किंग्स – डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद – मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button