IPL 2022खेलताज़ा खबरें

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का सामना करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स तैयार

 

मुंबई: IPL 2022 का आगाज हो चुका है, 26 मार्च से शुरू हुए इस आगाज का आज 5वां दिन है. 30 मार्च यानी बुधवार इस लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा.

दोनों टीमों ने अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत बहुत अलग तरह की, जहां एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीता वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा.

रॉयल चैलेंजर पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच 206 रनों के दमदार स्कोर के बाद भी सुरक्षित न कर सके। हालांकि, आरसीबी के प्रशंसक अपने नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की परफॉर्मेंस देखकर राहत महसूस कर रहे हैं.

आज शाम को होने वाले मैच में दोनों की नजरें बड़े रन स्कोर की ओर होंगी. RCB को मैच पर पकड़ बनाने के लिए अपने गेंदबाजों पर खासा ध्यान देना होगा.

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज इस वक्त फॉर्म में हैं. बीते मैच में सीएसके के खिलाफ KKR ने अपने आखिरी गेम में जबरदस्त गेंदबाजी के साथ मैदान पर धमाका किया. उमेश यादव और आंद्रे रसेल के तेज आक्रमण ने CSK से उसकी जीत छीन ली थी.

अब आज के मैच में देखना होगा क्या RCB मैच में जीत का स्वाद चखेगी या फिर इस बार भी श्रेयस की कप्तानी में KKR की जीत का सिलसिला बरकरार रहेगा.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button