IPL 2022खेलताज़ा खबरें

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस में तोड़फोड़, बाहरी को कॉन्ट्रैक्ट देने पर बवाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है, पर उससे पहले ही एक विवाद ने खेल को खौफ में तबदील कर दिया. मैच मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर खेले जाएंगे जिसके चलते सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी. पर बीती रात मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला हो गया.

सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के 5-6 कार्यकर्ताओं ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की. जिसके बाद पुलिस ने सभी लोगों पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया है.

क्यों हुई तोड़फोड़ ?

बस में तोड़फोड़ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता ने की हैं, जो राज ठाकरे की पार्टी है. आरोप है कि आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया है, जबकि इनकी मांग है कि ये लोकल यानी महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button