
IPL 2022: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला पंजाब और राजस्थान के बीच हो रहा है. आईपीएल 2022 लीग का 52वां मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है.
आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान के बीच टॉस हुआ जिसमें पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है.
राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन काफी अच्छा जा रहा है. सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी राजस्थान 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं 10 मुकाबले में 5 जीत और 5 हार के साथ पंजाब अंक तालिका में 7वें स्थान पर है.
पंजाब आज इस मुकाबले में जीत हासिल कर 2 अंक अर्जित करना चाहेगी ताकि वह अपनी टीम को मजबूत स्थिती में ला सके. लेकिन राजस्थान की टीम एक अच्छे मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी. जहां राजस्थान के खिलाड़ी फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां पंजाब का इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पाना उतना आसान भी नहीं होगा.
मैच का परिणाम जो भी हो पर कौन है आपकी फेवरेट टीम और आपके हिसाब से कौन होगा इस मुकाबले का विजेता हमें जरूर बताएं.






