IPL 2022खेल

IPL 2022 MI vs GT: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात और मुंबई के बीच, कौन होगा इस मुकाबले का विजेता ?

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 51वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 के 51वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे. यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

आज के इस रोमांचक मुकाबले में हार्दिक की टीम गुजरात जीत दर्ज कर क्वालीफाई करना चाहेगी. वहीं लगातार मुकाबले हार रही मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला जीत कर दर्शकों के दिल में एक और जीत देखने की उम्मीद जगाई है. ऐसे में आज के मुकाबले में मुंबई भी जीत हासिल कर सम्मान पाना चाहेगी.

 

अंक तालिका में कौन किस नंबर पर

आईपीएल 2022 के इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. मुंबई ने 15वें सीजन में 9 में से 8 मैच हारे हैं. और अंत तालिका में आखरी यानि 10वें स्थान पर ही बरकरार है.

वहीं गुजरात जो की इस साल अपना डेब्यू कर रही है. वह इस वक्त नंबर 1 बनी हुई है. लाजवाब प्रदर्शन के चलते हार्दिक की टीम ने मुकाबलों के साथ-साथ दर्शकों का दिल भी जीत लिया है. गुजरात ने अबतक कुल 10 मुकाबले खेले जिनमें से वह केवल 2 मुकाबलों में हार कर 8 जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है.

 

बीते मुकाबले में गुजरात ने हार तो मुंबई ने जीत का सामना किया. जैसा कि गुजरात इस वक्त मजबूत स्थिति में हैं तो आज कप्तान अपनी टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में जरूर सोचेंगे. वहीं रोहित शर्मा की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. लेकिन बचे हुए मुकाबले में सम्मान पाने के लिए मुंबई का आज के मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी है.

 

गुजरात टाइटंस (संभावित प्लेइंग XI): ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी.

 

मुंबई इंडियंस (संभावित प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ऋतिक शोकीन, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button