IPL 2022खेल

IPL 2022, MI vs CSK : 33वें मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी मुंबई और चैन्नई की टीम

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई और चैन्नई के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 33वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में आज मुंबई और चैन्नई आमने सामने होंगी. यह हाईवोल्टेज मुकाबला, नवी मुंबई स्थित डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

आज के इस मुकाबले में आमने-सामने वह टीमें होंगी जिन्होंने आईपीए पर अपना कब्जा बनाए रखा है. जहां मुंबई ने आईपीएल का खिताब पांच बार जीता है. वहीं चैन्नई ने इस पर चार बार कब्जा किया है. पर इस साल के आईपीएल का मंजर कुछ और है. आज के इस मुकाबले में मुंबई मैदान में सिर्फ एक ही उम्मीद से उतरेगी और वह है इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल करना. मुंबई का इस साल का आईपीएल सीजन बेहद बुरा रहा, जहां उन्होने कुल छह मैच खेले और एक भी मैच में जीत नहीं मिली.

 

तो वहीं चार बार खिताब अपने नाम करने वाली चैन्नई का भी यही हाल है. चैन्नई ने भी इस सीजन में कुल छह मुकाबले खेले हैं जिनमें से एक में जीत मिली पर वाकी के पांच मुकाबले में चैन्नेई को हार का सामना करना पड़ा.

मुंबई को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चलना बेहद जरूरी है. साथ ही टीम के विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव औ पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों का चलना अहम है.

 

वहीं चैन्नई के खेमे में रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायडू, धोनी और कैप्टन जडेजा जैसे खिलाड़ी है जो अपने दम पर खेल का रुख पलटने में माहिर हैं.

 

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और टायमल मिल्स.

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, महीष तीक्षणा और मुकेश चौधरी.

 

 

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button