IPL 2022खेल

IPL 2022, LSG vs KKR: लखनऊ और कोलकाता के बीच होगा आज का दूसरा मुकाबला

IPL 2022: आईपीएल में आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ और कोलकाता के बीच खेल जाएगा. आईपीएल 2022 लीग का यह 53वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

 

आईपीएल 2022 के 53वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आपस में भिड़ेंगे. यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा.

 

पुणे में होने वाले आज के दूसरे मुकाबले में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता का यह मैच करो या मरो वाला है. केकेआर का इस साल का सीजिन अच्छा नहीं गया है. वहीं अब मिली एक भी हार केकेआर के प्लेऑफ के सपने को तोड़ सकती है.

 

लखनऊ इस साल की डेब्यू टीम है लेकिन इस वक्त पॉइंट टेबल में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं आज का मैच लखनऊ जीतकर अपनी टीम को और मजबूत स्थिती में डालने के लिए मैदान में उतरेगी. लखनऊ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से सिर्फ दो कदम दूर है. अगर आज का मुकाबला जीता तो लखनऊ की अंतिम चार में पहुचने की राह बेहद आसान हो जाएगी.

 

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने अब तक बहतरीत प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिनमें 7 जीते और 3 हारे हैं. 14 अंकों के साथ लखनऊ की टीम अंकतालिक में दूसरे स्थान पर है.

 

आईपीएल 2022 में केकेआर की शुरूआत तो जीत के साथ हुई. लेकिन टीम जीत के इस सिलसिले को कायम न रख सकी. यही वजह है कि श्रेयस अय्यर की टीम प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष कर रही है. केकेआर ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और 6 हारे हैं. 8 अंकों के साथ टीम अंकतालिका में आठवें स्थान पर है.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button