RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का 30वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी के साथ इस सीजन में अब तक कुछ सही नहीं हुआ है. टीम 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत पाई है. बता दें कि आरसीबी अपने पिछले सभी चार मुकाबले लगातार हारी है. ऐसे में आज का मुकाबला टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है. वहीं बात करें पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम की तो कमिंस की कप्तानी में टीम एक नए जोश के साथ इस सीजन में आई है. टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं. उसने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं. ऐसे में कमिंस अपने मैच विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार/सौरभ चौहान (इम्पैक्ट प्लेयर), ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रीस टॉपली..
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड/राहुल त्रिपाठी (इम्पैक्ट प्लेयर), अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन.





