ताज़ा खबरेंमनोरंजन

इंटरनेशनल वुमन्स डे 2025: बॉलीवुड में फिर गूंजेंगी ‘फैशन’, ‘क्वीन’ और ‘हाइवे’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक खास दिन होता है, और इस मौके पर बॉलीवुड भी इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करने जा रहा है। साल 2025 में वुमन्स डे के मौके पर बॉलीवुड की तीन दमदार महिला-केंद्रित फिल्मों—‘फैशन’, ‘क्वीन’ और ‘हाइवे’—को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

PVR INOX ने ‘वुमन्स डे फेस्टिवल’ की घोषणा की है, जिसके तहत 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक इन फिल्मों का देशभर के सिनेमाघरों में विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सिनेमा के जरिए महिला सशक्तिकरण को उजागर करना है।

बॉलीवुड की तीन पावरफुल फिल्मों की वापसी

हाइवे (2014): आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और इसने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था।

क्वीन (2014): कंगना रनौत की इस फिल्म को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट में गिना जाता है। ‘क्वीन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फैशन (2008): मधुर भंडारकर की यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव को बखूबी दिखाती है। प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे अभिनीत इस फिल्म ने लगभग 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसे हिट घोषित किया गया था।

इसके अलावा, 7 मार्च को सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘लुटेरा’ भी फिर से बड़े पर्दे पर लौटेगी। इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी थी।

Show More
Back to top button