ताज़ा खबरेंभारत

INS Vikramaditya में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित, नौसेना ने दिए हादसे की जांच के आदेश

भारत के विमान वाहन पोत आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) में आज तड़के मामूली आग लग गई। हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। अब इस बात की जानकारी नौसेना के प्रवक्ता ने दी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसके अलावा घटना की जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। आईएनएस विक्रमादित्य इस वक्त कारवार हार्बर में है।

ड्यूटी स्टाफ ने देखा – फायर फाइटिंग ऑपरेशन लांच किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्यूटी स्टाफ ने सेलर एकामडेशन कंपार्टमेंट में उठ रहे आग और धुएं को देखा और इसके बाद फायर फाइटिंग ऑपरेशन लांच किया। इस घटना में तत्काल की गई इस कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़े : कोरोना पर ‘साउथ एशियन जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन’ की मीडिया को सलाह- नए स्‍ट्रेन के लिए ‘इंडिया वैरियंट’ शब्‍द का न करे इस्तेमाल

क्या कहा गया है बयान में ?

बयान में कहा गया है, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक विमान में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा। पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पोत में सवार सभी कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल पोत बंदरगाह में खड़ा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button