ताज़ा खबरें

“INS विक्रांत विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है”- PM Modi

केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोचिन में स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड पहुंचे जहां पीएम मोदी ने देश के पहले स्वदेशी युद्धपोत INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को समर्पित किया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे.

कोचीन में स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “केरल के समुद्री तट पर पूरा भारत एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है. INS विक्रांत पर हो रहा यह आयोजन, विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है.”

 

“विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है. विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है. विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है. ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.”

 

समारोह के दौरान पीएम मोदी ने INS विक्रांत की खूबियों पर जोर दिया

 

INS विक्रांत के हर भाग की अपनी एक खूबी है, एक ताकत है, अपनी एक विकासयात्रा भी है. ये स्वदेशी सामर्थ्य, स्वदेशी संसाधन और स्वदेशी कौशल का प्रतीक है. इसके एयरबेस में जो स्टील लगी है, वो स्टील भी स्वदेशी है.

 

यह युद्धपोत से ज़्यादा तैरता हुआ एयरफ़ील्ड है, यह तैरता हुआ शहर है. इसमें जतनी बिजली पैदा होती है उससे 5,000 घरों को रौशन किया जा सकता है. इसका फ्लाइंग डेक भी दो फुटबॉल फ़ील्ड से बड़ा है. इसमें जितने तार इस्तेमाल हुए हैं वह कोचीन से काशी तक पहुंच सकते हैं: प्रधानमंत्री मोदी, कोचीन

 

इस तरह के एयरक्राफ्ट कैरियर सिर्फ विकसित देश ही बनाते थे. आज भारत इस लीग में शामिल होकर विकसित राज्य की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button