घुसपैठियों को बाहर जाना होगा… बिहार से पीएम मोदी की हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबाधित करते हुए कहा, “आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी. आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर भी मिला है. इन परिवारों के जीवन में एक नई शुरूआत हुई है.”
पीएम ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा. उन्होंने कहा – कुछ लोगों को बिहार का विकास रास नहीं आ रहा है. यह सब कांग्रेस और RJD वालों को पच नहीं रहा है. जब भी बिहार आगे बढ़ता है यह बिहार का अपमान करने में लग जाते हैं. बिहार की गति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है. कांग्रेस बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है. बिहार को विकास करते देख इन्होंने बिहार का अपमान करने की ठान ली है. लालटेन जलाकर पंजा पैसे को हाथ मारता था. 100 में से 85 पैसा मार लेते थे. कांग्रेस और RJD से बिहार की पहचान को भी खतरा है.. डेमोग्राफी का संकट खड़ा हो गया है.
पीएम मोदी ने आगे कहा, घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी संकट में. कांग्रेस और RJD के लोग घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं.. विदेशी घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्रा निकाल रहे हैं. मैं इन लोगों को एक बात समझाना चाहता हूं. RJD और कांग्रेस स्की जमात कान खोलकर बात सुन लो. जो भी घुसपैठिया है उसे बाहर जाना ही होगा .. घुसपैठ को तालालगाने NDA की ज़िम्मेदारी है.
पीएम मोदी ने आगे कहा, कि मैं चुनौती देता हूं आप जितना भी जोर लगा लें हम घुसपैठियों को हटाने का काम करते रहेंगे. भारत में भारत का कानून चलेगा घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी. मोदी की गारंटी है. घुसपैठ के समर्थन में कांग्रेस और RJD वाले जो विषय उछाल रहे हैं उनको जनता करारा जवाब देने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा आगे कहा कि- ऑपरेशन सिन्दूर की रणनीति में पूर्णिया के बेटे की भी बड़ी भूमिका रही है. हमें बिहार के विकास अभियान को गति देनी है नीतीश जी के नेतृत्व का अभिनन्दन करता हूं.





