भारत

राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, सेना का तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया, जबकि उसके साथी फायरिंग के बाद वापस भाग खड़े हुए।

सेना के अनुसार, सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। सतर्क जवानों ने तुरंत फायरिंग शुरू की, जिससे घुसपैठ करने आए तीन से चार आतंकियों का दल हड़बड़ा गया और उनमें से एक मारा गया। मारे गए आतंकी का शव एलओसी के नजदीक ही पड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शाम के समय पाकिस्तानी सेना ने उस शव को उठाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने जवाबी फायरिंग करते हुए यह प्रयास विफल कर दिया।

इसके बाद सेना ने पूरे इलाके में घेराबंदी करके सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत सेना को सूचना दें। गौरतलब है कि इसी इलाके में 15 जून की रात को भी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सेना ने विफल कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दूसरी बड़ी कोशिश थी, जिसे सेना ने सतर्कता और साहस से नाकाम कर दिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button