INDW vs IREW: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, आयरलैंड को 304 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में जीत दर्ज कर मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया. भारतीय महिलाओं ने आयरलैंड को 304 रनों के बड़े अंतर से शिक्सत देकर इतिहास रच दिया. दरअसल, वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 435 रनों का अपना सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया, और आयरलैंड को शिकस्त दी. वनडे प्रारूप में भारतीय महिला टीम की रनों के अंतर के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है.
India’s biggest-ever Women’s ODI win ✅
3-0 cleansweep ✅India end their ICC Women’s Championship campaign in style 💥#INDvIRE 📝: https://t.co/Dhwf6eot4r pic.twitter.com/L4x4pRyK1M
— ICC (@ICC) January 15, 2025
भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 436 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 31.4 ओवरों में महज 131 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने टीम के लिए 8.4 ओवरों में 27 रन देते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिए. वहीं तनुजा कुंबर ने 2 और तितास साधु, सायाली सतघरे एवं मीनू मणि ने 1-1 विकेट लिए.
आयरलैंड की पूरी टीम 31.4 ओवरों में महज 131 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सारा फोर्ब्स (41) के अलावा चौथे क्रम की खिलाड़ी ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (36) ही कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना कर पाईं. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अन्य आयरिश महिला क्रिकेटर भारतीय गेंदबाजों के सामने रनों के लिए हमेशा जूझते हुए ही नजर आईं.
इससे पहले राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए प्रतीका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना जबर्दस्त लय में नजर आईं. टीम के लिए रावल ने 129 गेंद में 154, जबकि मंधाना ने 80 गेंद में 135 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के आलवा विकेट खिलाड़ी ऋचा घोष ने 42 गेंद में 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी.






2 types of steroids
References:
git.moguyn.cn