उद्योगपति प्रतीक रतन नवल टाटा निधन, शोक में डूबा देश

दूर्दर्शी नेता और उद्योगपति प्रतीक रतन नवल टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. रतन टाटा ने टाटा समूह को एक वैश्विक समूह में आकार देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई और देश के औद्योगिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी.
पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात 11 बजे निधन हो गया. रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन का शोक घोषित किया है. सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज सरकार का कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

महाराष्ट्र के सीएम ने रतन टाटा के निधन पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संसकार किया. रतन टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, हम उनके भाई बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते है, जो उनका सम्मान करते थे. हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारेबीच नहीं हैं.





