INDIGO फ्लाइट की मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मिली बम की धमकी
INDIGO फ्लाइट की मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मिली बम की धमकी
इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद फ्लाइट की आनन -फानन में मुंबई एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी है। जानकारी के मुताबिक विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया , “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया। उन्होंने कहा कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।”
गौरतलब है कि यह एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की दूसरी धमकी है। इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट UK611 को भी बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी मिलने के बाद पूरा एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद पूरे फ्लाइट की तलाशी ली गई थी, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था। इस फ्लाइट में कुल 177 पैसेंजर सवार थे। पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने की कॉल कहां से आई थी।





